नागरिकता संशोधन पर कुंडलिया
नागरिकता संशोधन बिल पास होने पर
त्वरित कुंडलिया।
सी ए बी बिल भी हुआ, राज्यसभा में पास।
सिब्बल, राहुल, दिग्विजय सारे भये उदास।।
सारे भये उदास, घड़ी संकट की आयी।
जाने कितने और नियम बदलेंगे भाई।।
रहा अगर ये हाल, बनेगी हालत कैसी।
कांग्रेस की 'कृष्ण', हुई ऐसी की तैसी।।
श्रीकृष्ण शुक्ल, मुरादाबाद।
12.12.2019

Comments
Post a Comment